नई दिल्ली, फरवरी 27 -- --------------- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम का द्रमुक में शामिल होना राजग की चुनावी रणनीति को काफी प्रभावित कर सकता है। पनीरसेल्वम अन्नाद्रमुक से बाहर होने के बाद अलग-थलग थे और भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद अन्नाद्रमुक नेता ई पलानीस्वामी उनको पार्टी में लेने को तैयार नहीं थे। पनीरसेल्वम थेवर समुदाय से आते हैं जिसका दक्षिण तमिलनाडु में खासा प्रभाव है। पनीरसेल्वम जे जयललिता के काफी करीबी रहे हैं। बदलाव की कोशिश में भाजपा तमिलनाडु की राजनीति में भाजपा इस बार अपनी बड़ी सहयोगी अन्नाद्रमुक के साथ बदलाव की कोशिश में है। इसके लिए उसने राज्य में अन्नाद्रमुक की शीर्ष नेता रही दिवंगत जे जयललिता के निधन के बाद कई धड़ों में बंटी अन्नाद्रमुक को एकजुट करने पर काफी जोर दिया। अन्नाद्रमुक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.