वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। ब्यूरोक्रेट्स इंडिया की ओर से वर्ष 2025 के लिए अखिल भारतीय स्तर पर जारी टॉप 25 चेंजमेकर्स सूची में वाराणसी जोन के पूर्व पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव भी शामिल हैं। आजमगढ़ के मूल निवासी और भारतीय डाक सेवा के वर्ष 2001 बैच के अधिकारी कृष्ण कुमार यादव सितंबर 2020 से जुलाई 2024 तक वाराणसी परिक्षेत्र में तैनात रहे। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सूरत, अंडमान एवं निकोबार, जोधपुर और अहमदाबाद में सेवाकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता और डिजिटल सेवा वितरण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गौरव का विषय है। एक सिविल सेवक के लिए इस तरह की सूची में नाम होना सपना होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.