नई दिल्ली, मार्च 18 -- - पालक के साध नगर में हुए दर्दनाक हादसे में गई जान, तीन लोग गंभीर रूप से घायल - मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा के साथ मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिएनई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके के साध नगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। राम चौक मार्केट स्थित एक चारमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से तीन मासूम बच्चियों समेत एक ही परिवार के नौ लोगों की जान चली गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।पीड़ितों को मुआवजामुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम इलाके में अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री ने व्यस्क मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये, नाबालिग मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर...