ब्यूरो:: सरकार जनता की एकजुट आवाज के सामने झुकती है: राहुल गांधी
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार तभी झुकती है, जब लोगों की आवाज एकजुट होकर बुलंद होती है। राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ने एक्स पर युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह देश के ऐसे शहर में आ रहे जहां सबसे अधिक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा कि हर छात्र जानता है कि सिस्टम बेईमान हो चुका है। कमी छात्रों की मेहनत नहीं बल्कि सिस्टम की नीयत में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, वर्षों का इंतजार और जवाबदेही का अभाव युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। राजस्थान के कोटा और उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.