नई दिल्ली, फरवरी 12 -- संसद में भाजपा की तरफ से सदस्यता खत्म करने के विशिष्ट प्रस्ताव के नोटिस के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार उनके खिलाफ जो चाहे करे, पर वह सरकार को किसानों के साथ समझौता नहीं करने देंगे। वह अन्नदाताओं के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन पर एफआईआर हो, मुकदमा दर्ज किया जाए या प्रस्ताव लाएं। वह किसानों के लिए लड़ते रहेंगे। क्योंकि व्यापार समझौता जो किसानों की रोजी रोटी छीने व देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान विरोधी है। सरकार को समझौता नहीं करने देंगे। अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने करीब दो मिनट का एक वीडियों संदेश भी जारी किया है। इस संदेश में राहुल सरकार पर आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं कि प्रधानमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.