नई दिल्ली, जनवरी 19 -- कांग्रेस ने राजस्थान में चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ उसके समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने का आरोप लगाया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह साजिश मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत रची जा रही है। गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली ने नाम कटवाने के लिए जमा किए गए सभी फॉर्म की फॉरेंसिक जांच कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एसआईआर की प्रक्रिया के बाद जो मसौदा सूची जारी हुई, इसमें 45 लाख लोग अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत की श्रेणी में पाए गए। इसके बाद 15 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई। तीन जनवरी तक कोई अफरा-तफरी नहीं थी और सारा सिस्टम सही तरीके से चल रहा था। डोटासरा ने चुनाव आयोग के डाटा का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने 17 दिसंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.