नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बोलने के मुद्दे पर अभी भी टकराव जारी है। गतिरोध तोड़ने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेता विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने की बात कही। इसके बाद राहुल गांधी सदन में खड़े भी हुए, लेकिन पीठासीन सभापति संध्या राय ने कहा उनको इसकी कोई जानकारी नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं, वह शत प्रतिशत सही नहीं है। सदन को नहीं पता कि राहुल गांधी क्या बोलेंगे। लोकसभा में बजट सत्र की शुरुआत से ही सरकार व विपक्ष में तलवारें खिंची हुई हैं। सत्र के पहले चरण के अंतिम सप्ताह के पहले दिन इस गतिरोध को तोड़ने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने कक्ष में विपक्ष के नेताओं से बात भी की थी। इस दौरान जो बात हुई उसे लेकर ही सदन में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.