नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी के सदन में दिए भाषण व उनके व्यवहार को लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष में चल रहे टकराव के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के वरिष्ठ सांसदों से आग्रह किया है कि वे राहुल गांधी को नियमों और प्रक्रियाओं के तहत ही बोलने के लिए समझाएं। रिजिजू ने कहा है कि यदि वह सदन में नियमों का उल्लंघन करते हुए बोलते हैं तो उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया जा सकता है। सदन को गुमराह करने और बेबुनियाद बयान देने के लिए राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस देने की अपनी घोषणा के एक दिन बाद रिजिजू ने यह बात कही। नोटिस के बारे में पूछे जाने पर रिजिजू ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के कई सांसदों से कहा है कि उन्हें राहुल गांधी को थोड़ा समझाना चाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.