नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली, मदन जैड़ा अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो की भारत यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस यात्रा से पिछले एक साल के दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी दूर होने की उम्मीद है। साथ ही हिंद प्रशांत क्षेत्र की रणनीति के लिहाज से भी यह यात्रा अहम है क्योंकि इस दौरान क्वाड विदेश मंत्रियों की बहुप्रतीक्षित बैठक भी होगी। इससे क्वाड के भविष्य को लेकर चल रहा अटकलों का दौर भी खत्म हो जाएगा।कूटनीति के जानकारों का मानना है कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंधों के खराब होने का जो दौर शुरू हुआ है, वह ट्रंप के शासन में भी थमा नहीं। यह भी पढ़ें- भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, जानें क्यों कोलकाता से कर रहे हैं दौरे की शुरुआत ट्रंप क...