नई दिल्ली, मार्च 12 -- रियाद के लिए भारतीय एयरलाइंस की उड़ानें गुरुवार से फिर शुरू कर दी गई हैं। पहले दिन रियाद से एयर इंडिया और इंडिगो द्वारा मुंबई के लिए तीन उड़ानें संचालित की गई। जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा कालीकट के लिए एक उड़ान चलाई गई। इससे भारत और रियाद सऊदी अरब के बीच महत्वपूर्ण हवाई संपर्क बहाल हो गया है।नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि पश्चिम एशिया क्षेत्र और हवाई यात्रा पर पड़ने वाले प्रभाव पर लगातार नजर बनी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा और उड़ानों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस आवश्यक बदलाव कर रही हैं।वहीं, मंत्रालय के अनुसार 28 फरवरी से 11 मार्च तक खाड़ी देशों से कुल 1,50,457 यात्री हवाई मार्ग से भारत पहुंचे। इसके गुरुवार को पश्चिम एशिया के विभिन्न शहरों से भारत के लिए 57 इनबाउंड उड़ानें निर्धारित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.