नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में देश में ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने इस दौरान तेल, गैस आदि की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।सरकारी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के मद्देनजर इस बैठक में पेट्रोलियम, कच्चा तेल, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की गई।इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूरे देश में तेल, गैस, उर्वरकों आदि की निर्बाध आपूर्ति, भंडारण और कुशल वितरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य एवं रसायन एवं ऊर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा, सूचना ए...