नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददातादेश में एलपीजी की बढ़ी मांग से अगले आठ-दस दिनों के भीतर राहत मिल जाएगी। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह दावा किया है।सूत्रों ने कहा कि सरकार इस संकट से निपटने के लिए तीन मोर्चों पर कार्य कर रही है जिसके नतीजे उत्साहजनक रहे हैं। पहला, घरेलू उत्पादन बढ़ाया जा रहा है तथा पिछले महीने की तुलना में इसमें 31 फीसदी की बढोत्तरी दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों में यह और बढ़ेगी।दूसरे, कई अन्य देशों से एलपीजी की खरीद शुरू की गई है या खरीद में बढ़ोतरी की गई है। इसमें अमेरिका, कनाडा, रूस तथा आस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह आपूर्ति अलग रूट से हो रही है। इन देशों से पोत भारत पहुचने वाले हैं। तीसरे, होर्मुज से भारतीय पोतों के निकलने का सिलसिला शुरू हो चुका है तथा आगे भी इसके जारी रहने की संभावना है।शादी के सीजन में ...