नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक तुलसी गबार्ड द्वारा पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर चिंता प्रकट किए जाने के बाद भारत ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारत ने कहा कि उनके बयान से यह साफ हो जाता है कि पाकिस्तान के कारण किस प्रकार का खतरा दुनिया के सामने है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने इस बारे में पूछे जाने पर गुरुवार को कहा कि जहां तक पाकिस्तान का सवाल है उसका गुप्त परमाणु प्रसार का इतिहास रहा है। अब इस बयान से यह फिर जाहिर हो जाता है कि किस प्रकार का खतरा उसके कारण दुनिया के सामने खासकर उसके गुप्त परमाणु कार्यक्रम के कारण पैदा हो गया है।बता दें कि गबार्ड ने एक प्रजेंटेशन में कहा कि चीन रूस कोरिया और पाकिस्तान ऐसी मिसाइलें तैयार कर रहे हैं जो परमाणु हथियार ले जाने में...