नई दिल्ली, मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक हाई स्पीड रोड कनेक्टिविटी मुहैया कराने के लिए दिल्ली-फरीदाबाद-गुरुग्राम कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। अब इस पूरी परियोजना पर 3630.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भविष्य में जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन) से भी जोड़ने की योजना है।रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31.42 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम को जेवर एयरपोर्ट से सीधे हाई स्पीड कनेक्टिवटी मुहैया कराएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी क...