नई दिल्ली, जनवरी 7 -- राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई)ने दिल्ली और अगरतला में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। कार्रवाई के जरिए 29.2 किलोग्राम विदेशी सोना और लगभग 2.90 करोड़ नकदी जब्त की गई है। जब्त किए गए सोने की कुल कीमत लगभग 40 करोड़ बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गिरोह दुबई और बांग्लादेश से संचालित हो रहा था। बताया जा रहा है कि खास सूचना के आधार पर डीआरआई ने मंगलवार को एक तस्कर को दिल्ली के एक घरेलू लॉजिस्टिक गोदाम से पकड़ा गया। वह अगरतला (त्रिपुरा) से आए दो पार्सल लेने पहुंचा था। जांच में इन पार्सलों से 15 किलो विदेशी सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 20.73 करोड़ है। इसके बाद टीम ने दिल्ली और अगरतला में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई। जहां से 14.2 किलोग्राम और सोना व 2.90 करोड़ नकद (भारतीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.