धनबाद, सितम्बर 7 -- सरायढेला पुलिस ने एक सौंदर्य उत्पाद (ब्यूटी प्रोडक्ट्स) निर्माता कंपनी और उसके दो निदेशकों के खिलाफ सवा सात लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया। धनबाद सीजेएम की अदालत के कड़े निर्देश के बाद सरायढेला थाना में मामला दर्ज किया गया। सरायढेला कोलाकुसमा सनराइज अपार्टमेंट की निवासी और सार्क सेल्स एंड सर्विसेज की प्रोपराइटर रूपम कुमारी के शिकायतवाद की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे। मामले में ओडिशा के खोरधा पतिया कीता रोड की कंपनी और कंपनी के प्रबंध निदेशक मनरंजन प्रुस्ती तथा सुचिस्मिता प्रुस्ती को नामजद आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता रुपम कुमारी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2024 में उनसे संपर्क कर अपनी कंपनी का धनबाद क्षेत्र के लिए स्टॉ...