ब्यूटी पार्लर संचालिका संग मारपीट और अश्लीलता, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, जून 28 -- कल्याणपुर। पनकी में ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसके पति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि अश्लील छींटाकशी का विरोध करने पर जेठ, जेठानी और पड़ोसी ने दंपति पर हमला कर दिया। घटना में पति घायल हो गया। शनिवार शाम तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पनकी के एक मोहल्ले में रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका के अनुसार, 21 जून की देर शाम उसका जेठ, जेठानी और सैलून संचालित करने वाला पड़ोसी उसे अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे। इसी दौरान उसका पति ऑटो चलाकर घर लौटा और विरोध जताया। आरोप है कि विरोध करने पर जेठ ने पड़ोसी की दुकान से कैंची उठाकर हमला कर दिया, जिससे उसके पति का अंगूठा कट गया। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद तीनों आरोपितों ने मिलकर उसके पति की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। पति को बचाने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट की गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.