कौशाम्बी, मई 22 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती ने अपने घर पर ही ब्यूटी पार्लर खोल रखा है। 19 मई की शाम वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसका प्रेमी अमित दिवाकर करारी के तैयबपुर मंगौरा गांव का रहने वाला है और सरायअकिल के पटेल चौराहा स्थित निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय का काम करता था। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए गुरुवार को युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर युगल की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...