हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा-आरसेटी 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए 35 दिन का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसमें 8 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जिले में 35 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय और नि:शुल्क होगा। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण अवधि में चाय, नाश्ता, भोजन, यूनिफॉर्म और प्रशिक्षण सामग्री दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्रमाणपत्र मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड या जॉब कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ संस्थान हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी में जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 05946-266095, 84770095...