ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
पिथौरागढ़, मई 29 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। एसबीआई आरसेटी में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को एसबीआई एमसीसी कार्यालय की मुख्य प्रबंधक अरुणिमा गोस्वामी,बीडीओ राजेंद्र अवस्थी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आरसेटी के निदेशक हिमांशु जोशी ने कहा कि इसका उद्देश्य कौशल विकास से जोड़कर उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाना है। इस दौरान फेशियल,हेयर कटिंग,मेकअप,मेहंदी,स्किन केयर सहित अन्य चीजों की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका पुष्पा वल्दिया,पवन पाण्डेय,नीरज द्विवेदी,विरेंद्र कुमार,निशा मेहता,गोकुल जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.