ब्यूटी पार्लर के लिये निकली नाबालिग लापतार
काशीपुर, जुलाई 11 -- काशीपुर। ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण के लिए एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है। । कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी के चाचा ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय भतीजी पिछले 10-11 माह से उनके यहां रह रही थी। वह रोजाना ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेने के लिए काशीपुर जाती थी। 8 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे वह घर से पार्लर जाने के लिए निकली, लेकिन वहां नहीं पहुंची। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की और उसके माता-पिता को भी सूचना दी। काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि उसके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.