मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके की एक 18 वर्षीय छात्रा बीते छह दिनों से लापता है। मामले में उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि छात्रा बीते चार सितंबर की घर से लक्ष्मी चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण के लिए निकली थी। शाम करीब 6 बजे तक जब नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया। फोन बंद मिलने पर ब्यूटी पार्लर संचालक से संपर्क किया गया तो पता चला कि छात्रा उस दिन पार्लर पहुंची ही नहीं थी।परिजनों का कहना है कि घर और ब्यूटी पार्लर के अलावा उसका कहीं अन्य आना-जाना नहीं था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: तीन किशोरी लापता, महिला सहित दो नामजद वहीं, परिजनों ने दरभंगा के एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई है। फिलहाल आरोपित के संबंध में पुलि...