प्रयागराज, मई 10 -- अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित कल्याणी देवी क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और सेक्स संबंधी दवाएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में किराये के एक मकान में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर छापेमारी की गई तो मौके से मकान मालिक सुशील केसरवानी और ग्राहक आशुतोष यादव सहित चार महिलाओं को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार महिलाओं में तीन प्रयागराज और एक प्रतापगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं ब्यूटी पार्लर संचालिका सरायइनायत थानाक्षेत्र में हनुमानगंज की रहने वाली है। पूछताछ में सामने आया कि मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.