सिमडेगा, मई 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अर्जेंटीना दौरे से लौटने के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा पहुंचीं। जहां उन्होंने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जिले की प्रशिक्षु महिला हॉकी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
युवाओं को प्रेरित करना इस दौरान ब्यूटी डुंगडुंग ने युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर अपने अनुभव साझा किए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जरूरी तकनीकों की जानकारी दी। ब्यूटी डुंगडुंग ने खिलाड़ियों के साथ हॉकी स्टिक और गेंद लेकर अभ्यास किया तथा इंडिया कैंप और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के अनुभव साझा किए। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही 70 से अधिक खिलाड़ियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर ड्रैग फ्लिक, अटैकिंग, डिफेंडिंग, स्कूप, स्लैप शॉट समेत हॉकी के विभिन्न कौशल का अभ्यास कराया। खिलाड़ियों ने भी उनके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.