नई दिल्ली, मई 1 -- अगर आपको भी लगता है कि ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लेना जरूरी है, तो आज का ये स्किन ट्रांसफॉर्मेशन आपकी ये सोच जरूर बदल देगा। इंस्टाग्राम पर ब्यूटी क्रिएटर लाबन्या दास का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी स्किन टोन में फर्क साफ नजर आ रहा है। कमाल की बात ये है कि इसके पीछे घरेलू नुस्खों का हाथ है। लाबन्या शेयर करती हैं कि वो एक नेचुरल होममेड ब्लीच बनाकर अप्लाई करती हैं, जिससे सिर्फ एक महीने में ही उनकी स्किन टोन में काफी अच्छा-खासा इंप्रूवमेंट देखने को मिला है। उनकी टैनिंग रिमूव हो गई है और स्किन पहले से ज्यादा ग्लोइंग, ब्राइट और हेल्दी नजर आ रही है। ये होम मेड ब्लीच आप भी ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि सारी चीजें आपकी रसोई में ही मौजूद हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाना कैसे है।किन चीजों से बना ह...