लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, लोहरदगा द्वारा 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सौंदर्य सेवाओं से संबंधित तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना है। कार्यक्रम का उद्घाटन जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक बिट्स खेस एवं विपिन चंद्र, बैंक ऑफ इंडिया महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार, संस्थान के निदेशक सुरेश भगत तथा संकाय सदस्य दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बिट्स खेस ने कहा कि महिलाएं इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और अच्छी आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। विपिन चंद्र ने कहा कि सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें तथा किसी भी प्रकार की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.