बांका, मई 4 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले में महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) लगातार अहम भूमिका निभा रहा है। जिले के बाराहाट प्रखंड परिसर में संचालित हो रहे संस्थान द्वारा सिलाई,ब्यूटी पार्लर,कृषि आधारित प्रशिक्षण सहित कई प्रकार के निःशुल्क कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ लेकर सैकड़ों महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर हो रही हैं।

प्रशिक्षण की जानकारी संस्थान के निदेशक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में यूको आरसेटी से कुल 1022 महिलाओं ने विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटिशियन,उत्पाद ईडीपी, कृषि ईडीपी, मोबाइल रिपेयरिंग जैसे कई कोर्स शामिल हैं। प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू कर हर महीने हजारो...