प्रयागराज, जून 28 -- रमादेवी बालिका इंटर कॉलेज मीरापुर एवं अखिल भारतीय युवा खत्री समाज दिल्ली की ओर से आयोजित एक माह के ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई एवं संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भेंट किया। कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष महेशजी कपूर, खत्री समाज के अध्यक्ष कृष्णा बहल, ज्योतिषाचार्य अमित बहोरे, प्रधानाचार्या सोनी यादव, संयोजक बृजेश मेहरोत्रा, डॉ. अंकिता जायसवाल, रवि मेहरोत्रा, दिलीप मेहरोत्रा, सुधीर मेहरोत्रा, अतुल मेहरोत्रा, अखिलेश कपूर, सुरेश मेहरा, पप्पनजी टंडन आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...