मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- ब्यूटीफुल लेडीज क्लब की ओर से मंगलवार को वैशाखी उत्सव के साथ चुनावी बैठक हुई। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। डॉ. सुदीप, डॉ. रितु श्रीधर, डॉ. प्रियाल, डॉ. अर्चना, डॉ. शिल्पा, रश्मि अग्रवाल, डॉ. शालिनी ने गिद्दा प्रदर्शन तैयार किया। इसके बाद क्लब सदस्य को अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें डॉ. पायल पुरी को अध्यक्ष, डॉ. स्मिता गुप्ता को उपाध्यक्ष, डॉ. रितु श्रीधर सचिव, डॉ. प्रियाल उप सचिव, डॉ. रूबी कोषाध्यक्ष, डॉ. प्रतीक्षा को सांस्कृतिक सचिव बनाया गया। वहीं, डॉ. बबीता गुप्ता ने सदस्यों को संस्थापना दिवस के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...