ब्यास सत्संग के लिए रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- सहारनपुर। ब्यास में होने वाले सत्संग में शामिल होने वाली संगत की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा सहारनपुर से ब्यास के बीच दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04565/04566 सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन सहारनपुर से ब्यास के लिए 11 और 18 सितंबर को तथा वापसी में ब्यास से सहारनपुर के लिए 13 और 20 सितंबर को किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04565 सहारनपुर से रात 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04566 ब्यास से दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात 9:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- लखनऊ होकर बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब को स्पेशल ट्रेनें यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.