मुरादाबाद, जनवरी 3 -- मुरादाबाद। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर पचास फीसदी टैरिफ लगाने के बाद निर्यात कारोबार को भारी झटका लगने के मद्देनजर मुरादाबाद के निर्यातक बैंक के ब्याज में छूट दिए जाने समेत कई प्रकार से मदद की गुहार लगा रहे निर्यातकों को सरकार की तरफ से एक अच्छी खबर मिल गई है। केंद्र सरकार ने एमएसएमई के अंतर्गत निर्यातकों के लिए बैंक के ब्याज में पौने तीन फीसदी छूट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ब्याज में छूट मिलने से कुल मिलाकर मुरादाबाद के निर्यात उद्योग को सालाना 18 से 20 करोड़ का लाभ मिलना तय हो गया है। छूट के नोटिफिकेशन से निर्यातकों में तसल्ली की लहर दौड़ने के साथ ही आगामी दिनों में कुछ और राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई। टैरिफ लगने की वजह से निर्यात कारोबार में विषम हो उठीं परिस्थितियों का सामना करने के ...