मेरठ, अगस्त 27 -- गुरुवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मेरठ के सभागार में सहकारिता विभाग मेरठ मण्डल के नोडल अधिकारी / अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक कानपुर मण्डल कानपुर उदयभानु सिंह की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग के विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मेरठ मण्डल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनपदों की प्रगति का जायजा लिया गया। सहकारी समितियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दी गयी है। बैठक में मेरठ मण्डल के मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलन्दशहर एवं गौतमबुद्धनगर के सभी जिलों के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने-अपने जिले की प्रगति से अवगत कराया गया। प्रत्येक सहकारी समिति पर उर्वरकों की उपलब्धता जैसे यूरिया व फास्फेटिक...