पूर्णिया, मार्च 3 -- मीरगंज, एक संवाददाता। वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आते ही नगर पंचायत मीरगंज ने शत-प्रतिशत होल्डिंग टैक्स वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। बकाया करदाताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई ब्याज माफी योजना का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। एकमुश्त भुगतान पर ब्याज और पेनाल्टी में पूर्ण छूट की घोषणा के बाद करदाताओं में उत्साह बढ़ा है और वसूली की रफ्तार तेज हुई है। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 4015 होल्डिंग धारक पंजीकृत हैं। चालू वित्तीय वर्ष के लिए 20 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य तय किया गया था। कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने घर-घर संपर्क, विशेष कैंप और जनजागरूकता अभियान चलाकर फरवरी माह तक लगभग 18 लाख रुपये की वसूली कर ली है। अब शेष लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.