फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, सरसमल। नगर निगम की ब्याज माफी योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल छह दिन शेष रह गए हैं। योजना के तहत बड़ी संख्या में संपत्ति मालिक अपने बकाया कर का भुगतान कर राहत प्राप्त कर रहे हैं। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ निगम कार्यालयों में लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत प्रॉपर्टी टैक्स पर लगने वाले ब्याज में छूट का लाभ दिया जा रहा है। इसका फायदा उठाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। कई नागरिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कराने के साथ बकाया कर जमा कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग आवश्यक दस्तावेजों को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- ब्याज माफी योजना का लाभ लेने के लिए बचे छह दिन अधिकारियों का कहना है कि योजना का उद्देश्य ल...