हरिद्वार, मई 23 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में ब्याज के लेनदेन में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तय ब्याज और मूलधन लौटाने के बावजूद अतिरिक्त रकम की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर महिला को रास्ते में रोककर पीटा गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानी गली शिवनगर निवासी शीतल बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि भारत माता पुरम निवासी पल्लवी गुप्ता, ललित गुप्ता, सन्नी और पिंकी सैनी समेत अन्य लोग उनसे और उनके भाई अजय से रुपये के ब्याज को लेकर विवाद कर रहे थे। उनका कहना है कि पांच प्रतिशत ब्याज तय हुआ था और वह मूलधन सहित पूरी रकम चुका चुके हैं। यह भी पढ़ें- ब्याज के लेनदेन को लेकर महिला से मारपीट, केस दर्ज इसके बावजूद आरोपित अब 40 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज की मांग कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे र...