नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अमन विहार में ब्याज की रकम को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर शव नजफगढ़ नाले में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने वारदात में शामिल किराड़ी के सुलेमान नगर निवासी दो सगे भाइयों सोनू और महबूब अली को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर नाले से शव, हत्या में इस्तेमाल चाकू और स्कूटर बरामद किया गया। मृतक 50 वर्षीय अजय कुमार रोहिणी सेक्टर-20 के रहने वाले थे और पॉलीथीन बैग सप्लाई के साथ ब्याज पर पैसे उधार देने का काम करते थे। गुरुवार से लापता अजय की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद मंगलवार को अपहरण का केस दर्ज किया गया। जांच में उनकी बाइक सुनसान जगह खड़ी मिली। सीसीटीवी फुटेज में चेहरा ढके एक युवक को बाइक पार्क करते देखा गया, जिसकी पहचान सोनू के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.