रुद्रपुर, मार्च 24 -- सितारगंज, संवाददाता। एक बैंक के कर्मचारियों पर ग्राहक का गिरवी रखा सोना वापस न करने और बदसलूकी करने का आरोप है। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव ध्यानपुर निवासी सूरज सिंह ने बताया कि 29 सितंबर 2025 को उन्होंने सितारगंज के एक बैंक में अपना सोना गिरवी रखकर 1.70 लाख रुपये का ऋण लिया था। उन्होंने नियमित रूप से ऋण पर लगने वाले ब्याज का भुगतान किया। 19 मार्च 2026 को उन्होंने पूरा ऋण भी चुका दिया। आरोप है कि ऋण चुकाने के बाद जब वह गिरवी रखा सोना लेने बैंक पहुंचे तो बैंक कर्मियों ने सोना लौटाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उनसे और उनकी मां से अभद्रता की गई। आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए रुपये छीनने का भी प्रयास किया। उन्होंने पुलिस से संबंधित ब...