गोरखपुर, जून 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। धर्मशाला ओवरब्रिज के पास बौलिया रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास-ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार निर्णय लिया जाएगा कि वहां अंडरपास बनाना उचित होगा या ओवरब्रिज की आवश्यकता है। सेतु निगम की ओर से बुलाई गई टीम ने सर्वे किया है। रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण हो जाए तो स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

सर्वे रिपोर्ट का महत्व धर्मशाला बाजार ओवरब्रिज से रेलवे कॉलोनी होते हुए वाहन बौलिया रेलवे क्रासिंग पहुंचते हैं। क्रासिंग पार होने पर तरंग क्रासिंग एवं गोरखनाथ मंदिर होते हुए गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पहुंचा जा सकता है। लेकिन बौलिया क्रासिंग के पास पिट यार्ड होने के कारण यहां बार-बार बैरियर गिरता है और कभी कभी ज्यादा देर तक लोगों को इंतजार करना पड़ता है। रेलवे क्रासिंग के ...