वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बौलिया इलाके में पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते हुए मनील कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा को मिली सूचना के बाद लहरतारा चौकी इंचार्ज राहुल सिंह और एसआई विवेक सिंह ने दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान लगभग 15 किलो चाइनीज मांझा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मांझा जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.