जहानाबाद, जुलाई 25 -- हुलासगंज, निज संवाददाता राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बौरी मध्य विद्यालय के शिक्षक ब्रजेश कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व भी इन्हें राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे शिक्षक, जो नवाचार और समर्पण के साथ विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य कर रहे हैं, वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत ...