चंदौली, मई 21 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों बौरी और पटनवा को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए खंड विकास अधिकारी की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। चयनित गांवों में ग्राम पंचायत की धनराशि से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे गांवों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकें।आदर्श गांव योजना के तहत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण और रखरखाव कराया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों का सुंदरीकरण किया जाएगा। गांवों में अमृत सरोवर, खेल मैदान, नाली निर्माण तथा सीसी रोड जैसे विकास कार्य भी कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बौरी ग्राम पंचायत के प्रधान सतीश सिंह और पटनवा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनि...