बौरने घाट पर बागमती नदी में दिखा छह फीट लंबा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
खगडि़या, मई 11 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी बौरने पंचायत के बौरने घाट पर सोमवार की संध्या बागमती नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को करीब साढ़े पांच बजे बागमती नदी में लगभग छह फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ दिखने की खबर फैलते ही नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में भी बौरने घाट एवं आसपास के क्षेत्र में बागमती नदी में मगरमच्छ देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जानकारी के अनुसार कई वर्ष पूर्व अग्रहण के समीप बागमती नदी में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में एक मगरमच्छ फंस गया था। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई थी, जिसके बाद मगरमच्छ को पकड़कर पटना चिड़ियाघर भेज दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.