बौधिया कलां गांव में आग लगने से तीन घर और पांच पशुबाड़े जले
लखीमपुरखीरी, जून 24 -- बौधिया कलां में मंगलवार सुबह अज्ञात वजह से लगी आग में तीन घर और पांच पशुबाड़े जल गए। अग्निकांड में घरों में रखा अनाज, कपड़े और घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बामुश्किल आग पर काबू पाया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मझगईं थाने के बौधिया कलां निवासी ब्रह्मादीन के घर के पिछवाड़े से अचानक धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगीं। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक तेज हवा के कारण आग ने पड़ोस के घरों और घारियों को चपेट में ले लिया। लेखपाल अवधेश कुमार और राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण यादव ने बताया कि आग में ब्रह्मादीन, बबलू, महेश, रमेश और राकेश के पशुबाड़े तथा राजाराम व उसके लड़कों दीपक व प्रदीप के घर जल गए। यह भी पढ़ें- बौधिया कलां गांव में आग लगने से तीन घर और पांच पशुबाड़े जले इन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.