लखनऊ, दिसम्बर 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य का बौद्ध सर्किट आस्था के साथ ही वैश्विक पर्यटन का केंद्र बनकर उभर रहा है। पर्यटन विभाग की जनवरी से सितंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के बौद्ध स्थलों पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कौशांबी, कपिलवस्तु और संकिसा जैसे छह प्रमुख बौद्ध स्थल न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। प्रदेश में बौद्ध पर्यटन को लेकर लगातार बढ़ती वैश्विक रुचि देखने को मिल रही है। वर्ष 2025 के नौ महीनों (जनवरी से सितंबर) के दौरान भगवान बुद्ध से जुड़े प्रदेश के छह प्रमुख स्थलों पर कुल 61,15,850 पर्यटक पहुंचे। इनमें 58,44,591 घरेलू तथा 2,71,259 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। पर्यटन विभाग का अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.