बौद्ध सर्किट एक-दूसरे से जुड़ेंगे : केशवप्रसाद मौर्य
वाराणसी, जुलाई 30 -- सारनाथ, संवाददाता। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का प्रतिपादित मध्यम मार्ग ही सर्वोपरि है। तथागत ने इसी मार्ग से पूरे विश्व को एक साथ लेकर चलने की परिकल्पना की थी। आज विश्व की महाशक्तियां भी उसे स्वीकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बौद्ध सर्किट एक-दूसरे से जोड़े जाएंगे। डिप्टी सीएम बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ, नई दिल्ली और केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान की ओर से संस्थान के सोवा रिग्पा के ऑडिटोरियम में आयोजित आषाढ़ पूर्णिमा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में मध्यम मार्ग की स्वीकार्यता भारत एवं बौद्ध धर्मावलम्बियों के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य लक्ष्य बुद्ध से जुड़े स्थानों का सर्वांगीण विकास करना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.