पडरौना, अप्रैल 4 -- कुशीनगर। कुशीनगर स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय का सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण एवं उच्चीकरण किया जाएगा। इसके सौंदर्यीकरण व अन्य विकास कार्यों पर 22 करोड़ 52 लाख 83 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने निर्माण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने शासन में इसका प्रस्ताव दिया था। कुशीनगर का बौद्ध संग्रहालय पुराना है। यहां आने वाले पर्यटक बौद्ध संग्रहालय जरूर जाते हैं। समय के अनुसार इसके उच्चीकरण व सौंदर्यीकरण की दरकार थी। विधायक ने प्रस्ताव मंजूर होने की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार का यह कदम न केवल समृद्ध बौद्ध विरासत को संरक्षित करेगा, बल्कि कुशीनगर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और सशक्त बनाएगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार व विकास के नए अवसर भी सृजित करेगा।विधायक श्री ...