गया, जनवरी 24 -- बोधगया में आयोजित बौद्ध महोत्सव के अंतिम दिन महाबोधि मंदिर परिसर स्थित साधना उद्यान में बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमिटी (बीटीएमसी) की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना एवं वैचारिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बौद्ध, हिंदू, ईसाई, इस्लाम, सिख, जैन धर्म सहित विभिन्न धार्मिक परंपराओं के गुरुओं और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बोधगया और गया की ब्रह्मा कुमारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। सभी धर्म प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार प्रार्थना की, जिसका उद्देश्य सभी जीवों की भलाई, विश्व शांति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना था। सर्वधर्म प्रार्थना की शुरुआत थेरवादी एवं महायान बौद्ध परंपरा के अनुसार सूत्रपाठ से की गई। इस अवसर पर धर्मगुरुओं ने कहा कि आज की दुनिया में बढ़ते विभाजन और असहिष्णुता के बीच ऐसे आयोजन आ...