गया, जनवरी 24 -- गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदर गांव निवासी बबलू कुमार व अंशु देवी की पुत्री नंदिनी भारद्वाज ने शनिवार की दोपहर को बौद्ध महोत्सव के मंच पर अपनी शानदार गायन प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। नंदिनी ने मशहूर फिल्मी गीत "मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी-कभी" को इतनी भावपूर्ण और मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया कि पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उनकी प्रस्तुति पर श्रोता झूमते नजर आए और माहौल संगीतमय हो गया। नंदिनी भारद्वाज इससे पहले भी कई सांस्कृतिक मंचों पर भजन, लोकगीत और फिल्मी गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति दे चुकी है। कम उम्र में ही संगीत के प्रति उनकी गहरी रुचि और साधना साफ दिखाई देती है। नंदिनी के दादा राम अखिलेश शर्मा व पिता बबलू कुमार ने बताया कि बौद्ध महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में मंच साझा करना नंदिनी ...