हमीरपुर, अप्रैल 3 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ग्राम बांक में बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष और सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी को खेत की मेड़ में झांकर लगाने से नाराज होकर दबंगों ने नलकूप के कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा और रस्सी से गला कसकर जान से मारने की कोशिश की। घटना के दो सप्ताह बाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे की त्रिवेणी मैदान निवासी रघुवर प्रसाद बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि 22 मार्च की सुबह वह अपने पैतृक गांव बांक में मेड़ पर फलदार वृक्षों की सुरक्षा के लिए झांखड़ लगा रहे थे, तभी बांक निवासी बाबू कुशवाहा, नोखेलाल, छोटे, राजकुमार आदि आ धमके और जातिसूचक गालियां देते हुए तमंचा निकालकर मारने दौड़े। जान बचाकर वह नलकूप के कमरे में घुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.