बौद्ध भिक्षुओं ने निकाली शांति सदभावना पदयात्रा
मैनपुरी, जून 13 -- मैनपुरी। तथागत बुद्ध की शिक्षाओं को जन-जन पहुंचाने के लिए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक शांति सदभावना पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बौद्ध भिक्षु सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। शुक्रवार सुबह 9 बजे मोहल्ला छपट्टी स्थित आंबेडकर पार्क में प्रवज्जया संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक सैंकड़ा से ज्यादा उपासक व एक दर्जन से अधिक बौद्ध भिक्षुओं ने भाग लिया। इस दौरान अधिवक्ता अमन कुमार, नेतराम वर्मा ने बताया कि मैनपुरी की क्रांतिकारी धरती एक ऐतिहासिक घटना की गवाह बनने जा रही है। तथागत बुद्ध की शिक्षाओं को जन-जन पहुंचाने के उद्देश्य से श्रामणेर भिक्खुओं का एक दल शांति सदभावना पदयात्रा मैनपुरी की धरती से आज से शुरू करने जा रहा है। यह भारतीय इतिहास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.